Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

फीफा क्लब विश्व कप 2025: चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

ब्राइटन से करीब £60 मिलियन (करीब 650 करोड़ रुपये) में हाल ही में चेल्सी से जुड़े 23 वर्षीय जोआओ पेड्रो ने पहली बार चेल्सी के लिए शुरुआती एकादश में खेलते हुए यह कमाल किया। उन्होंने 18वें मिनट में पहला गोल किया और फिर 56वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

09 Jul 2025

फीफा क्लब विश्व कप 2025: चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

ईस्ट रदरफोर्ड। ब्राज़ीलियाई स्ट्राइकर जोआओ पेड्रो के दो शानदार गोलों की बदौलत चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर फीफा क्लब विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला मंगलवार को मेट लाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में खेला गया।

ब्राइटन से करीब £60 मिलियन (करीब 650 करोड़ रुपये) में हाल ही में चेल्सी से जुड़े 23 वर्षीय जोआओ पेड्रो ने पहली बार चेल्सी के लिए शुरुआती एकादश में खेलते हुए यह कमाल किया। उन्होंने 18वें मिनट में पहला गोल किया और फिर 56वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

गौरतलब है कि जोआओ पेड्रो ने अपने करियर की शुरुआत फ्लूमिनेंस से ही की थी और इंग्लैंड आने से पहले क्लब के लिए 36 मुकाबले खेले थे। शायद यही कारण था कि उन्होंने दोनों गोलों के बाद जश्न नहीं मनाया और हाथ उठाकर फ्लूमिनेंस समर्थकों से माफी जताई।

इस जीत के साथ चेल्सी ने लगातार दूसरे मुकाबले में ब्राज़ीलियाई क्लब को हराया है और अब फाइनल में उसका मुकाबला रियल मैड्रिड या पेरिस सेंट-जर्मेन से होगा।

फ्लूमिनेंस का सपना टूटा

2023 की कोपा लिबरटाडोरेस विजेता फ्लूमिनेंस की टूर्नामेंट में शानदार यात्रा का अंत हो गया। उन्होंने ग्रुप स्टेज में बोरुसिया डॉर्टमंड को रोका, फिर इंटर मिलान को हराया और क्वार्टरफाइनल में अल-हिलाल को मात दी थी, जिसने मैनचेस्टर सिटी को बाहर किया था।

लेकिन यूरोप की ताकतवर चेल्सी के सामने फ्लूमिनेंस कमजोर साबित हुई। मैच में 70,556 दर्शकों की मौजूदगी रही और चेल्सी ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाया।

मैच का रोमांच

पहला गोल तब आया जब थियागो सिल्वा की क्लियरेंस पर पेड्रो ने बॉक्स के किनारे गेंद को रोका और शानदार तरीके से गोलकीपर फैबियो को छकाकर गेंद को गोलपोस्ट के कोने में डाल दिया।

25वें मिनट में हर्क्यूलिस ने गोल का शानदार मौका बनाया, लेकिन कुकुरेला ने गोललाइन पर क्लियर कर दिया।

पहले हाफ के अंत में फ्लूमिनेंस को पेनल्टी मिली, जब रिने की क्रॉस चालोबा के हाथ से टकराई, लेकिन वीएआर चेक के बाद यह निर्णय बदल दिया गया।

दूसरे हाफ में, जैसे ही फ्लूमिनेंस ने एक डिफेंडर को हटाकर फॉरवर्ड भेजा, एंजो फर्नांडीज की थ्रू पास पर पेड्रो ने एक बार फिर गोल किया – इस बार गेंद बार से टकरा कर अंदर गई।

इसके बाद भी चेल्सी को कई मौके मिले, लेकिन स्कोर 2-0 ही रहा और टीम ने फाइनल का टिकट पक्का किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा क्लब विश्व कप 2025: चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फाइनल
ब्राइटन से करीब £60 मिलियन (करीब 650 करोड़ रुपये) में हाल ही में चेल्सी से जुड़े 23 वर्षीय जोआओ पेड्रो ने पहली बार चेल्सी के लिए शुरुआती एकादश में खेलते हुए यह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News